फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police reunites the missing innocent in the market with the mother

बाजार में लापता हुए मासूम को पुलिस ने मां से मिलाया

Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Police reunites the missing innocent in the market with the mother
मऊ। चिरैयाकोट बाजार में अपनी मां के साथ आया बच्चा मां द्वारा कुछ सामानों की खरीद करते समय अचानक खो गया। बच्चे की मां ने तत्काल 112 पुलिस को फोन की। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र भी पहुंच गये, उन्होंने सिपाहियों के सहयोग से तत्परता से खोजबीन शुरू कर दी। खोया बच्चा आधे घंटे बाद आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग स्थित मानपुर गांव के पास मिल गया। पुलिस ने बच्चा को उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम अल्देमऊ पलिया निवासी हामिद अंसारी की पत्नी कहकशां अपने पांच वर्षीय बच्चे हमजा को लेकर मंगलवार की दोपहर चिरैयाकोट बाजार आई हुई थी। महिला एक दुकान से कुछ सामान खरीद रही थी कि उसके पीछे खड़ा पांच वर्षीय हमजा खो गया। महिला ने 112 पुलिस को फोन कर बताया कि उसका बच्चा चोरी हो गया। जानकारी के बाद 112 की पुलिस के साथ थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचकर बच्चे की खोजबीन शुरू कर दी। आधे घंटे बाद खोया हुआ बच्चा मानपुर गांव के पास रोता हुआ मिल गया। थानाध्यक्ष ने बच्चा उसकी मां को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed