फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police reached the house of the former chairman in search of gangster Afsha Ansari, searched for an hour

Mau News: गैंगस्टर आफ्शा अंसारी की तलाश में पूर्व चेयरमैन के घर पहुंची पुलिस, एक घंटे तक की छानबीन

Mon, 11 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Police reached the house of the former chairman in search of gangster Afsha Ansari, searched for an hour
नगर के मिर्जाहादीपुरा ​स्थित पूर्व नपा अध्यक्ष तैयब पालकी के आवास पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ
गैंगस्टर आफ्शा अंसारी की तलाश में दक्षिण टोला थाना और गाजीपुर के काशिमाबाद थाने की पुलिस टीम ने रविवार सुबह करीब 9:30 बजे मऊ नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैय्यब पालकी के घर छापा मारा।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों के साथ पहुंची टीम ने करीब एक घंटे तक घर की तलाशी ली, लेकिन आफ्शा अंसारी वहां नहीं मिलीं। आफ्शा पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने और विकास कंस्ट्रक्शन के नाम पर धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 82/83 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें भगोड़ा घोषित किया है। गैंगस्टर मामले में दक्षिण टोला थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये और काशिमाबाद थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले 20 अप्रैल 2023 को दक्षिण टोला थाना पुलिस ने दर्जी मोहल्ला स्थित पैतृक आवास फाटक और प्रिंस सिनेमा के सामने स्थित मकान पर भी छापे मारे थे, लेकिन उस समय भी पुलिस को सफलता नहीं मिली थी।
पूर्व चेयरमैन तैय्यब पालकी ने बताया कि रविवार सुबह काशिमाबाद और दक्षिण टोला थाने के एसएचओ महिला और पुरुष पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को जो सूचना मिली थी, वह पूरी तरह गलत साबित हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि इन दिनों मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के सदस्यों का सत्यापन कराया जा रहा है, ताकि उनकी गतिविधियों की जानकारी मिल सके। इसी क्रम में फरार चल रही आफ्शा अंसारी की तलाश में गाजीपुर और मऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापे मारे।

आईएस-191 गैंग के सदस्यों का पुलिस ने किया सत्यापन
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा गठित नौ टीमों ने बीते चार मई की रात आठ बजे तक मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के 118 सदस्यों का सत्यापन किया था। सत्यापन के दौरान पता चला कि सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सात अपराधी जेल में बंद हैं। वहीं, 104 आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। छह अपराधियों के खिलाफ अपहरण के मामलों में कार्रवाई चल रही है। पुलिस के अनुसार, इस गैंग के जिले में कुल 161 सदस्य हैं। कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, चिरैयाकोट और हलधरपुर थाना क्षेत्रों में सोमवार रात तक इन टीमों ने सत्यापन अभियान चलाया था।

नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नपा अध्यक्ष तैयब पालकी के आवास पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ

नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित पूर्व नपा अध्यक्ष तैयब पालकी के आवास पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed