फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Police appeal to traders to install CCTV cameras

Mau News: व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की पुलिस ने की अपील

Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police appeal to traders to install CCTV cameras
मीरगंज थाना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्थानीय व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने की, जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ व्यापारियों की अन्य बुनियादी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसओ अरविंद सिंह ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी आभूषण व्यवसायियों, कपड़ा व्यापारियों और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों से अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आग्रह किया, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के आगे निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखे, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो। बैठक में व्यापारी उमेश जायसवाल, संजय सोनी, चंद्रेश कुमार, मनोज मोदनवाल, रवि मोदनवाल और अनिल कौशल सहित क्षेत्र के कई अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed