फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pledge village head

नवनिर्वाचित 575 ग्राम प्रधानों ने ली शपथ

Sun, 20 Dec 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 20 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pledge village head
जनपद के सभी नौ ब्लाकों में रविवार को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान ब्लाकों पर भारी गहमागहमी का माहौल रहा। जिले की सभी 684 ग्राम पंचायतों में महज 575 ग्राम प्रधान एवं संबंधित सदस्य  ही शपथ ले पाए। शेष 108 ग्राम पंचायतों के जीते हुए प्रत्याशी अपने यहां सदस्य पदों के रिक्त होने के चलते शपथ से वंचित हो गए। इन स्थानों पर सदस्य पदों के दुबारा चुनाव कराए जाने के बाद  ही यहां के जीते ग्राम प्रधान शपथ   ले पाएंगे।
विज्ञापन



घोसी ब्लॉक के सभागार में रविवार को 72 में से 56 ग्रामप्रधानों को  जिला पंचायत राजअधिकारी डीसी शर्मा ने पद एवयं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 15  ग्रामसभाओं में सदस्यों का कोरम पूरा न होने के कारण वहा के प्रधान तथा  बरौली के प्रधान विंध्याचल यादव आज शपथ नही ले सके। डीपीआरओ ने कहा कि  ग्रामसभा का गठन 26 दिसंबर से विधवत हो जाएगा। 
विज्ञापन



विकास खंड फतेहपुर मंडाव में 74 ग्रामसभा के नवनिर्वाचित  ग्रामप्रधानों ने शपथ ली। शपथ  बीडीओ मनोज वर्मा ने दिलाई। शेष 8 को सदस्य पदों के भरे जाने पर शपथ दिलाई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मुहम्मदाबाद गोहनाः ब्लाक में नवनिर्वाचित 65  ग्राम प्रधानों को खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद सोनकर ने  पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। 18 ग्राम प्रधान शपथ से वंचित रह गए।


बोझी बाजारः बड़रांव ब्लाक परिसर में 60 ग्राम पंचायतों नवनिर्वाचित प्रधानों ने शपथ ली। 12 जीते ग्राम प्रधान शपथ सदस्यों की कमी के चलते नहीं ले पाए।


रानीपुर ः ब्लाक के 92 ग्राम पंचायतों में से 76 ग्राम प्रधानों ने ब्लाक सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। 16 ग्राम पंचायतों के जीते ग्राम प्रधान इससे वंचित रहे। शपथ बीडीओ शिवमूर्ति रावत एवं एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा ने दिलाई।


दोहरीघाट ः यहां 74 में से 64 ग्राम प्रधानों ने शपथ ली। जबकि दस ग्राम पंचायतों के जीते प्रधान सदस्य पद खाली हाेने से शपथ नहीं ले सके। रतनपुराः ब्लाक सभागार में 66  नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान 11 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। बीडीओ अनुराग ने सभी को शपथ दिलाई।



कोपागंज ः71 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दस ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं सदस्य शपथ से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed