{"_id":"69cebacde1c0753e34098644","slug":"players-of-dcsk-pg-college-gave-a-great-performance-mau-news-c-295-1-svns1028-143274-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: डीसीएसके पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: डीसीएसके पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कालेज सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित खेल उमंग 2026 प्रतियोगिता के व
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की तरफ से आयोजित खेल उमंग 2026 प्रतियोगिता में डीसीएसके पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। डीसीएसके पीजी कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शर्वेश पांडेय ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ की तरफ से आयोजित खेल उमंग 2026 प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टेबल टेनिस पुरुष और महिला टीम को प्रथम स्थान मिला। रस्साकसी पुरुष टीम को प्रथम तथा रस्साकसी महिला टीम को तृतीय स्थान मिला। बास्केटबॉल पुरुष और महिला टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। शतरंज पुरुष टीम को द्वितीय स्थान मिला, जबकि शतरंज महिला टीम को तृतीय स्थान मिला।
रिले रेस 4 गुणा 100 में महिला वर्ग की टीम को द्वितीय स्थान मिला। जॉनसन राजभर ने 100 मीटर और 200 मीटर में द्वितीय स्थान तथा लॉन्ग जंप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रोशनी यादव को 100 मीटर में द्वितीय स्थान और 200 मीटर में तृतीय स्थान मिला। रेखा को 400 मीटर में द्वितीय स्थान और 800 मीटर में तृतीय स्थान मिला। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. हरिलाल, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शकील अहमद, समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विशाल जायसवाल आदि शामिल थे।