सिविल कोर्ट में वकीलों के चेहरे हुए लाल-पीले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान वक्ताओं ने कहा होली प्रेम के प्रतीक का त्योहार है अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रभारी जिला जज डा. अजय कुमार ने कहा कि प्रेम को एक उत्सव के रूप में मनाने का त्योहार होली है। उन्होंने सभी को होली की शुभ कामनाएं दीं।
परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश लालमणि प्रसाद ने सभी को होली के दिन लोग आपसी कटुता समाप्त कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिलते हैं जिससे आपसी सौहार्द बना रहता है। बार के अध्यक्ष शमसुल हसन ने सभी को होली की शुभ कामना दी। महामंत्री दारोगा सिंह ने आपसी मतभेद भुलाकर समाज के हित में कार्य करने को कह।
कार्यक्रम में अशोक कुमार अश्क, अजय सिंह, ऋषिकेश सिंह, फतेहबहादुर सिंह व अरविंद सिंह ने होली गीत प्रस्तुत किये। इस मौके पर एडीजे धमेंद्र पांडेय, सिविल जज प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, अरविंद तिवारी, अमरनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र पांडेय, प्रदीप सिंह, अश्वनी सिंह, बृजभान पाल, हरिनंद चौहान, सत्येंद्रनाथ राय, नरेंद्रनाथ राय, आनंद पांडेय, मानिकचंद, माजिदअली, इफ्तेखार अहमद, प्रदीप वर्मा, चंद्रशेखर राय , सतीश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।