फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pitching work will start on FDR roads after two weeks

Mau News: दो सप्ताह बाद एफडीआर सड़कों पर शुरू होगा पीचिंग कार्य

Thu, 30 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Pitching work will start on FDR roads after two weeks
मऊ। सड़क निर्माण की नई तकनीक एफडीआर (फुल डेफ्थ रेक्लेनेशन) से जनपद की 16 सड़कों का निर्माण होना है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अभी तीन सड़कों पर काम किया गया है। दो सड़क की अत्याधुनिक रिक्लेयर मशीन से सतह बनाने का काम कर लिया गया है। अभी चौबेपुर-एकौना मार्ग पर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। सड़कों के निर्माण के साथ ही विभाग द्वारा तैयार सतह से नमूना लेकर बीएचयू आईआईटी के लैब जांच के लिए भेजा गया है। दो सप्ताह में रिपोर्ट मिलने के बाद इन सड़कों पर पीच बनाने का कार्य होगा।
विज्ञापन

जनपद की 16 बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए एक दशक से भी अधिक समय बाद अत्याधुनिक तकनीक एफडीआर से निर्माण कराने की मंजूरी मिली। इन सभी 16 सड़कों के नव निर्माण के लिए विभाग को कुल लगभग 123 करोड़ रुपये धन आवंटन भी कराया गया। वहां से मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा अभी सलाहाबाद से इटौरा सरसेना मार्ग, बरलाई से धवरियासाथ मार्ग का मिट्टी कार्य से चौड़ीकरण कर केमिकल मिलाकर सतह को तैयार कर लिया गया है। इसी मार्ग पर विवाद के कारण बसारथपुर से धवरियासाथ तक सड़क अधूरी पड़ी है। वहीं तीसरे मार्ग चौबेपुर से एकौना करीब पांच किमी रोड का निर्माण होना है। नई मशीनों से अभी तक करीब दो किमी सड़क का कार्य पूरा किया गया है। सड़क की सतह को तैयार करने के बाद भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट के बाद विभाग सड़कों का पीच बनाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन

अभी भी पोल और पेड़ बने है बाधा
मऊ। सड़क के चौड़ीकरण के लिए मार्ग के किनारे पोल और पेड़ को हटाने के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा वन विभाग को करीब एक करोड़ 64 लाख रुपये का और बिजली को पोल हटाने के लिए करीब 143 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा निर्माण

मऊ। कोइरियापार से मीरपुर, मोलनापुर से दुुबारी, एकौना चौबेपुर रोड, रानीपुर-सुल्तानीपुर मार्ग, बरलाई से पूराघाट, रतनपुरा से भीमपुरा, इटौरा से सरसेना, बनगांवा से पीढ़वल, मुहम्मदाबाद से जीयनपुर, करहां से जहानागंज, हलधलपुर से अइलख, मऊ से इटौरा सहित कुल 16 सड़क शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed