फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pile of garbage in Sathariya troubles pedestrians

Mau News: सतहरिया में कूड़े के ढेर से राहगीर परेशान

Tue, 02 Jun 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Pile of garbage in Sathariya troubles pedestrians
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में सड़क पर कूड़े का ढेर। स्रोत-संवाद - फोटो : अहिल्या बाई होल्कर मंदिर में पूजा अर्चना करते उनके वंशज उदय सिंह राजे व अन्य।
औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे होने से स्थानीय निवासी और राहगीर परेशान हैं। आवासीय इलाकों में नियमित सफाई और कचरा उठान न होने से लोगों का जीना दूभर हो गया है। इनसे निकलने वाली दुर्गंध से राहगीरों को परेशानी हो रही है और संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। जानवर भी कचरा खाकर बीमार पड़ रहे है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आवासीय क्षेत्र में कचरा डालने के लिए पर्याप्त डस्टबिन नहीं लगाए गए हैं, जिससे कचरा सड़कों पर बिखरा रहता है। लोगों का कहना है कि सीडा मेंटेनेंस शुल्क के नाम पर लाखों रुपये वसूलता है, लेकिन साफ-सफाई की व्यवस्था नगण्य है। उद्यमियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्र में पर्याप्त डस्टबिन लगाए जाएं और साफ-सफाई की मुकम्मल व्यवस्था की जाए। सीडा सिविल प्रबंधक मोहम्मद शारिक हबीब ने बताया कि क्षेत्र में सफाई कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed