फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Pickup hits two old people going for last rites, one dead

Mau News: अंतिम संस्कार कर जा रहे दो वृद्धों को पिकअप ने मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits two old people going for last rites, one dead
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव से बुधवार को दोहरीघाट मु्क्तिधाम पर अंतिम संस्कार में शामिल होकर बस में बैठने जा रहे दो वृद्धों को पिकअप ने टक्कर मार दी, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के पट्टी गांव निवासी लालचंद गोड़ (80) का बुधवार को निधन हो गया था। अंतिम संस्कार के लिए लोग दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम गए थे। साथ में गांव निवासी शिवचंद मौर्य (70) और विभूति (65) भी साथ गए थे। अंतिम संस्कार के बाद शाम को शिवचंद और विभूति आजमगढ़ रोड पर मुक्तिधाम गेट के पास खड़ी बस में बैठने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। साथ गए लोगों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बीच रास्ते में ही शिवचंद मौर्य की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर ने विभूति को आजमगढ़ चक्रपानपुर स्थित पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दोहरीघाट थाने की पुलिस पिकअप को सीज कर थाने लाई। मृतक शिवचंद के पुत्र रामआशीष मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed