फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People shopping for Chhath festival

छठ पर्व के लिए लोगों ने की खरीदारी

Mon, 23 Oct 2017 11:25 PM IST
mau news
mau news Updated Mon, 23 Oct 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
 People shopping for Chhath festival
ब्रह्मस्थान पर वेदी बनाते लोग।
मऊ। भगवान सूर्य की उपासना का पर्व डाला छठ की तैयारियां इन दिनों तेज हो गई हैं। पर्व के मद्देनजर बाजारों में खासकर फलों की दूकानें  सज गई हैं, जहां खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पर्व के मद्देनजर बाजार इन दिनों फलों से पट गए हैं। साथ ही फलों के दाम में उछाल आना शुरू हो गया है।             
विज्ञापन

छठ पूजा से पहले साड़ी की दुकानों पर भी रौनक आ गई है। छठ पूजा पर नए कपड़े पहनने और चढ़ाने का विधान है। ऐसे में जिले के विभिन्न बाजारों मेें साड़ी सहित अन्य कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। साड़ी की दुकानों पर भीड़ लग रही है। इसके साथ ही चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़         देखी गई।           
विज्ञापन

इंदारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में छठ पर्व की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। हर तरफ छठ पूजा के सामानों की दुकानें सज गई हैं। लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामाग्री जुटाने में लगे हैं। छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा की हर छोटे-छोटे सामानों की खरीदारी तेज हो गई है। छठ पर्व 26, 27 अक्तूबर को है। पर्व को लेकर बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।  लोग नदी तटों, पोखरो पर बेदी बनाकर सुरक्षित करने में जुट गए हैं। लेकिन अभी  नदी तट, पोखरों के घाटों की साफ सफाई तक शुरू नहीं हो सकी है और न ही प्रकाश व्यवस्था कराने की कार्ययोजना तैयार की जा सकी है। इससे लोगों में नाराजगी है। मझवारा संवाददाता के अनुसार       मझवारा स्थित बाबा बघवत के पोखरी के किनारे,  पवनी पोखरी किनारे, सेमरीजमालपुर, लखनी मुबारकपुर, पतिला, में वेदियां बननी शुरू हो गई हैं। ग्राम प्रधान पवनी के तरफ से पोखरियों की साफ सफाई कार्य प्रांरभ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed