फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People heat Bilbilaa

गर्मी के कारण बिलबिलाए लोग

Sun, 17 Apr 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 17 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
People heat Bilbilaa
चिलचिलाती धूप और लू से बचने के के लिए मुंह बांधकर नगर क्षेत्र के सहादतपुरा बाजार में जाती युवतियां
 गर्मी बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं।  लोग गर्मी से राहत के लिए तरह तरह के विकल्प तलाशने लगे हैं। गर्मी से पशु पक्षी से लेकर आम जन बेहाल हैं। 
विज्ञापन

अप्रैल महीना के शुरुआत से ही तापमान में वृद्घि का क्रम जारी है। गर्मी से बचने के लिए सत्तू, बेल का शर्बत, आम का पन्ना, तरबूजा, ककड़ी, खीरा आदि का सेवन कर रहे हैं कि ताकि गर्मी से राहत मिले और लू न लगे। वहीं बच्चे गर्मी से राहत पाने के लिए जिन पोखरों और नदियों में पानी है   वहां जी भरके तैराकी के मजा के साथ गर्मी से राहत पाने का प्रयत्न कर रहे हैं। तालाबों और नदियों के किनारे पशु पक्षियों ने भी अपना डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन


वह भी इन तालाबों और नदियों के किनारे अपना आशियाना बना लिए हैं।  गर्मी से बचने के लिए लोग दोपहर में घर और आफिसों से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। लड़कियां जहां धूप से बचने के लिए स्कार्प का इस्तेमाल कर रही हैं। वहीं महिलाएं छाता लेकर चल रही हैं। बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा पसरा रह रहा है। धूप से बचने केलिए लोग छांव की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर गरीब तबके के लोगों को देशी फ्रीज यानि मटका काफी राहत दे रहा है। बाजारों में मिट्टी के बर्तनों की दुकानें सज गई हैं।  दूकानों घड़ा, सुराही आदि मिट्टी के बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। अधिकांश घरों में इसे बालू के ऊपर रखकर पानी ठंडा कर पीने में इस्तेमाल किया जा रहा है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed