{"_id":"6470e979fca6e5d8600b19b7","slug":"people-caught-the-lover-who-went-to-meet-his-girlfriend-got-married-mau-news-c-20-1-224507-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी को लोगों ने पकड़ा, की शादी
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम प्रेमिका से मिलने पहंुचे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। दूसरे दिन शुक्रवार को लोग उसे लेकर राधा-कृष्ण मंदिर पहुंचे, जहां दोनों की शादी करा दी गई। जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से चार वर्ष से प्रेमप्रसंग चल रहा था। बृहस्पतिवार को अपनी प्रेमिका के कहने पर वह उससे मिलने के लिए रात में उसके घर पहुंचा लेकिन रात में युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया।
शुक्रवार की सुबह युवती तथा युवक के परिजन हलधरपुर थाने में पहुंचे, यहां दोनों परिवार के सदस्यों की रजामंदी के बाद दोनों का विवाह मझौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को कराया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह युवती तथा युवक के परिजन हलधरपुर थाने में पहुंचे, यहां दोनों परिवार के सदस्यों की रजामंदी के बाद दोनों का विवाह मझौली स्थित राधा कृष्ण मंदिर में शुक्रवार को कराया गया।
विज्ञापन