फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   People are stunned by the heat

गर्मी उमस से हलाकान रहे लोग

Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
People are stunned by the heat
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में कई दिनों से लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। उमस बढ़ने से गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ गया है। दोपहर में कड़ी धूप के कारण लोग जरुरी कार्य से ही बाहर निकलते देखे गए। गत दिनों हुई बारिश के बाद अब कई दिनों से भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। छह किमी की रफ्तार से हवा चली। सुबह से ही तेज धूप होने से लोगों का बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से लोग जरुरी कार्य से बाहर निकलते देखे गए। गर्मी व उमस रहने से पंखा और कूलर से भी कोई आराम नहीं मिल पा रहा था। दिहाड़ी मजदूरों के लिए काम करना मुश्किल हो रहा था। छोटे बच्चों का भी बुरा हाल रहा। रोजमर्रा के काम करने वाले भी दोपहर में सुस्ताते देखे गए। दूसरी ओर दोपहर के समय दुकानों से ग्राहक गायब थे। जरूरी कामों से निकलने वाले भी शाम होने के इंतजार में घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी आराम फरमाते नजर आए। सूरज ढलने के बाद भी उमस भरी गर्मी ने लोगों का पीछा नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed