फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   PDA means 'Ahir will thrash': Omprakash Rajbhar

पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर : ओमप्रकाश राजभर

Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
PDA means 'Ahir will thrash': Omprakash Rajbhar
रतनपुरा ब्लाक स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित लोर्कापण कार्यक्रम को संबो​धित करते कैबिनेट मंत्री ओम
मऊ। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बृहस्पतिवार को सपा के पीडीए पर तंज कसा। कहा कि पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक। आज बाराबंकी में पीट दिया, इसी अहीर ने हलधरपुर में राजभर को गोली मार दी थी। मधुबन में राजभर को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मारा था। कहा कि आजमगढ़ में बरात में एक लड़का गया था, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने हत्या कर दी। बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने वाले राजभर ने पैसा मांगा तो उसकी गर्दन काट दी। यही तो है सपा का पीडीए।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर नगर के डाक बंगले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सपा का सपना है लेकिन साल 2027 में उनकी सरकार नहीं बनेगी। उनके ही लोग कह रहे हैं कि सरकार नहीं बनने देंगे। ओमप्रकाश राजभर रतनपुरा में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

मीडिया के एक सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का सपना साल 2027 में क्या, इस जन्म में भी पूरा नहीं होगा। इसके लिए वह अगले जन्म की तैयारी करें। वहीं एनडीए में सीटों के बंटवारे पर अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह एनडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिए गए हैं और वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलकर आए हैं। इसीलिए यह जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। कहा कि राहुल गांधी दुनिया के किसी भी देश में जाते हैं तो वहां भारत का अपमान करते हैं। जिस चुनाव आयोग की प्रक्रिया में चुनाव जीते उसी पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाते हैं। कर्नाटक में उनकी सरकार है, वहां इस्तीफा दिलवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed