Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Parents of 50 children with disabilities were sensitized regarding education.

Mau News: 50 दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा के लिए किया जागरूक

Sat, 07 Nov 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Parents of 50 children with disabilities were sensitized regarding education.
कुसुम्हा। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र दोहरीघाट के प्रांगण में दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की द्वितीय काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से 50 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

काउंसिलिंग के माध्यम से अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान संदर्भदाता मिथिलेश कुमार, अवधेश यादव ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के विभिन्न तरीकों, उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया, शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। अभिभावकों को बताया गया कि दिव्यांग बच्चों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान कर उनकी प्रतिभा और क्षमताओं का विकास किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग की देखरेख एआरपी रामबिलास चौहान, प्रदीप यादव द्वारा की गई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने दिव्यांग बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में अवश्य कराएं, उन्हें शासन की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाएं।

उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को शिक्षा से जोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है।
अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक रहें तथा विद्यालयों और शिक्षकों के साथ समन्वय स्थापित कर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed