फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panic due to fire in derailed train

Mau News: डिरेल हुई ट्रेन में आग लगने से अफरातफरी

Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Panic due to fire in derailed train
मऊ। रेलवे यार्ड में कोचिंग डिपो के पास अचानक ट्रेन के डिरेल होने के बाद आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। सायरन बजते ही संरक्षा विभाग व एनडीआरफ की टीम माैके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल चार को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि एक को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। सोमवार को संरक्षा विभाग और एनडीआरएफ 11वीं बटालियन की टीम के बचाव व राहत कार्य के अभ्यास में यह परिदृश्य दिखा। छपरा-लखनऊ रेल (मेला स्पेशल) का पांचवां कोच मऊ यार्ड में कोचिंग डिपो के निकट लाइन सं 13 पर इंदारा साइड चार चक्के से डिरेल होकर आग लग गई। 05 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना एआरटी और एआरएमई एवं जिला प्रशासनिक अधिकारी समेत पर्यवेक्षक व एनडीआरफ, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, लोकल पुलिस भी घटना स्थल गये। भारतीय रेल के दुर्घटना मैनुअल के गाईड लाइन्स के अनुसार सभी ने अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया तथा यह माक ड्रिल पूर्णरूप से सफल रहा। माक ड्रील दुर्घटना की प्राथमिक सूचना का प्रसारण एवं सायरन बजाकर किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक रोशन लाल यादव ने बताया की माक ड्रील में 05 घायल यात्रियों में गंभीर रूप से घायल 04 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया तथा 01 सामान्य घायल को प्राथमिक उपचार देकर छोड़ दिया गया। रेलवे एवं एनडीआरएफ टीम के राहत और बचाव कार्यों की सराहना की। भविष्य में और भी सतर्कता के साथ दुर्घटना संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगें। फुल स्केल माँक ड्रील में जिलाधिकारी अरुण कुमार, पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, डिप्टी कमाण्डेन्ट एनडीआरफ प्रेम कुमार पासवान, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेंद्र पॉल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, मंडल विद्युत इंजीनियर रामदयाल, मुख्य कोचिंग डिपो अधिकारी मनीष वर्मा, सहायक मंडल इंजीनियर आनंद यादव, सहायक विद्युत इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव, सहायक संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक पीएस रावत एवं मंडल चिकित्सालय के मंडल चिकित्सक के रूप में डा. पुनीत राव समेत एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के निरीक्षक सामान्य इंद्रदेव कुमार, आरक्षी सामान्य विशाल यादव, धीरेंद्र प्रताप, अनिल कुमार पाल मौजूद थे। संरक्षा विभाग अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत और बचाव कार्य में अहम योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed