फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Panchayat Utsav Bhawan and Digital Library will be built in all Gram Panchayats: District Magistrate

सभी ग्राम पंचायतों में बनेगा पंचायत उत्सव भवन, डिजिटल पुस्तकालय : जिलाधिकारी

Wed, 16 Jul 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Utsav Bhawan and Digital Library will be built in all Gram Panchayats: District Magistrate
मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन और डिजिटल पुस्तकालय बनाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी कुमार अमरेन्द्र ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय एवं पंचायत उत्सव भवन बनाना है। इसके तहत प्रत्येक पंचायत उत्सव भवन बनाने में लगभग 1.48 लाख खर्च किया जाएगा। प्रत्येक डिजिटल पुस्तकालय भवन बनाने के लिए 4 लाख खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिजिटल पुस्तकालय भवन में लगभग 1250 से ज्यादा विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी जाएंगी। जनगणना वर्ष 2011 के आधार पर 1500 तक आबादी की ग्राम पंचायतों के लिए स्वयं के संसाधन से आय आधारित पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जाना है। जबकि 1500 तक आबादी वाली ग्राम पंचायतें जिन्हें केंद्रीय वित्त आयोग, राज्य वित्त आयोग के कम धनराशि प्राप्त हो रही है, ऐसी ग्राम पंचायतों को स्वयं के संसाधन से आय अर्जित करने पर पंचायत प्रतिपूर्ति एवं प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष में स्वयं के संसाधन से अर्जित आय की पांच गुना धनराशि संबंधित ग्राम पंचायत को प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर समिति की गठित
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि जनपद स्तर पर समिति का गठन हो चुकी है। इसमें समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष/नोडल अधिकारी, कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य एवं जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। बैठक में परियोजना निदेशक रामबाबू त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, मुख्य कोषाधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed