{"_id":"63bdb4555302e67fdd19b3dd","slug":"panchayat-assistants-will-be-selected-in-42-vacant-gram-panchayats-in-the-district-mau-news-vns692951065","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जिले में रिक्त 42 ग्राम पंचायतों में होगा पंचायत सहायकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जिले में रिक्त 42 ग्राम पंचायतों में होगा पंचायत सहायकों का चयन
विज्ञापन
मऊ। जिले के नौ ब्लॉकों के रिक्त 42 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक एवं डाटा इंट्री आपरेटर के पद रिक्त हैं। हालांकि इन पदों को भरने की कवायद शुरू की जा रही है। पंचायत सहायकों के चयन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू की जाएगी। सके लिए रिक्त पदों वाले गांवों में मुनादी भी कराई जाएगी। चयन मेरिट के आधार पर होगा।
प्रधान पद के लिए जो आरक्षण गांव में हुआ था, उसी वर्ग के अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। गांव के निवासी का चयन किया जाएगा। इसके लिए महिला पुरुष कोई भी अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी का चयन ग्राम पंचायत को करेगी। ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर बीडीओ की अध्यक्षता वाली ब्लाक स्तरीय समिति की सत्यापन संस्तुति के बाद जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को 25 से 27 फरवरी तक नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। जनपद के सभी नौ ब्लाकों की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/ डाटा इंट्री आपरेटर की नियुक्ति किए जाने का प्रावधान है। दो साल पूर्व पंचायत सहायकों का चयन हुआ था। लेकिन इनमें से वर्तमान में 42 पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते ग्राम पंचायतों में कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
पंचायती राज निदेशक मनोज कुमार सिंह की ओर से नौ जनवरी को जारी गाइड लाइन के अनुसार पंचायत सहायकों के चयन के लिए ग्राम पंचायतें 14 सें 16 जनवरी तक गांव में मुनादी कराने के साथ ही सूचना पट्ट पर अंकित कराएंगी। 17 जनवरी से दो फरवरी तक आवेदन ग्राम पंचायत कार्यालय, ब्लाक कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर जमा किए जा सकेंगे।
तीन फरवरी से छह फरवरी तक डीपीआरओ आफिस और बीडीओ आफिस पर जमा आवेदन पत्रों को ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन पत्रों की जांच कर मेरिट का निर्धारण करके ग्राम पंचायतें अभ्यर्थियों की सूची डीपीआरओ कार्यालय को सौंपेंगी। इसके बाद 17 फरवरी से 24 फरवरी तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय समिति इन आवेदनपत्रों का परीक्षण करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 25 से 27 फरवरी तक नियुक्तिपत्र सौंपे जाएंगे।
निदेशक पंचायती राज की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार रिक्त 42 गांवों में पंचायत सहायकों का चयन किया जाना है। अभिषेक शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी ,मऊ।