फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy procurement will be done in the district from November 1, registration process started

एक नवंबर से होगी जिले में धान खरीद, शुरू हुई पंजीकरण प्रक्रिया

Sun, 12 Sep 2021 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement will be done in the district from November 1, registration process started
मऊ। जिले में धान खरीद एक नवंबर से शुरू होगी, लेकिन तैयारी अभी से तेज हो गई है। धान खरीद के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण के लिए आधार में लिंक मोबाइल नंबर दिया जाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में किसानों को धान की फसल का उचित मूूल्य दिलाने के लिए शासन की तरफ से धान खरीद योजना शुरू की गई है।
विज्ञापन

धान खरीद के लिए अब तक 250 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया है। धान खरीद के लिए पारदर्शी व्यवस्था के लिए शासन से आधार में लिंक मोबाइल पर ओटीपी आधारित पंजीकरण अनिवार्य किया है। पंजीकरण के लिए 24 घंटे में तीन बार ही ओटीपी भेजी जाएगी। इसकी वैधता मात्र 10 मिनट के लिए होगी। ई-क्रय पोर्टल के मुताबिक इस बार सामान्य धान का एमएसपी 1940 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का एमएसपी 1960 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किसान पंजीकरण में फसल (धान) के लिए उपयोग की जाने वाली सभी भूमियों का विवरण देना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ गन्ना एवं अन्य फसल के रकबे को भी दर्ज करना होगा। आधार कार्ड व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करना होगा। अपने आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर को जांचने के लिए https://resident.uidai.gov.in प्रयोग किया जा सकता है। भूमि विवरण के साथ खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान,गन्ना/अन्य) का रकबा (हेक्टेयर में) भरना अनिवार्य किया गया है। इस बाबत जिला खाद्य विपणन अधिकारी वीके सिन्हा का कहना है कि धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। किसान पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed