फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Paddy plantation accelerated due to heavy rain

Mau News: झमाझम बारिश से धान की रोपनी हुई तेज, दो डिग्री गिरा तापमान

Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy plantation accelerated due to heavy rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊ। रविवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से धान की रोपाई में तेजी आ गई। तड़के से शुरु हुई बारिश दोपहर तक रुक-रुक कर होती रही। अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
मौसम में बदलाव आते ही रोपनी तेज हो गई। अब तक 92 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। नगर के निचले इलाकों में जलजमाव के चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

कई दिनों से गर्मी और उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तेज धूप से खेताें मेें रोपी गई धान की फसल मुरझा रही थी। शनिवार की रात से मौसम में बदलाव दिखा। रविवार को तड़के से आकाश में बादल छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुक-रुक कर झमाझम बारिश दोपहर तक होती रही। बारिश होने के दौरान राहगीराें और दुपहिया वाहन चालकाें को भीगते हुए जाते देखा गया। वहीं नगर के प्रमुख मार्ग के दोनों तरफ बनी दुकानाें के सामने खड़े होकर लोग बारिश के बंद होने का इंतजार करते दिखे। बारिश होने से जहां गर्मी से राहत मिली।
वहीं धान की रोपाई भी शुरू हो गई। अब तक 92 प्रतिशत धान की रोपाई हो चुकी है। जबकि धान की बुआई का रकबा 80 हजार हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 96 प्रतिशत रही। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री था। 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।

बारिश के चलते नगर के भीटी, निजामुद्दीनपुरा, मुशीपुरा, रघुनाथपुरा, महरनिया सहित निचले इलाकों मेें जलजमाव के चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। गड्ढे में तब्दील संपर्क मार्गों पर जलजमाव के चलते लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed