{"_id":"64b8d7ce06ef73b0b20666d3","slug":"over-speed-bike-hit-old-man-who-crossing-road-he-died-before-reaching-hospital-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
Thu, 20 Jul 2023 12:14 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:14 PM IST
सार
मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव बाजार में गुरुवार सुबह बेकाबू बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक और वृद्ध घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के फतेहपुर मंडाव बाजार में गुरुवार सुबह बेकाबू बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक चालक और वृद्ध घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव निवासी वकील अहमद (70 ) रोजाना की तरह गुरुवार सुबह भी टहलने के लिए निकले। वो पंजाब नेशनल बैंक के पास सड़क पार कर रहे थे। दूसरी तरफ से मधुबन थाना क्षेत्र के मोलनापुर महुआनी निवासी संजय चौहान की बाइक वकील अहमद से टकरा गई। हादसे में जहां वकील अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं तेज रफ्तार के चलते बाइक टक्कर लगने के बाद दूर जा गिरी। संजय भी घायल हो गया।
विज्ञापन
दोनों घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को अवगत कराते हुए दोनों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया। यहां से वकील अहमद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। वकील अहमद की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घायल बाइक चालक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन