फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Over relief, farmers

राहत राशि खत्म, किसान परेशान

Thu, 19 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 19 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Over relief, farmers
किसान
सूखा के चलते बर्बाद हुई धान की फसल के लिये सरकार द्वारा बांटी जा  रही राहत राशि समाप्त होने के बाद अब राहत राशि पाने को लेकर सैकडों  किसान तहसील का चक्कर लगा रहे हैं। तहसीलदार अनिल यादव ने कुछ  दिनों के अंदर और धनराशि मिलने के बाद राहत राशि पाने से वंचित सभी किसानों  को सूखा राहत राशि दिये जाने की बात कही है।
विज्ञापन


धान की फसल की बर्बादी को  लेकर शासन द्वारा किसानों को बांटी जा रही राहत राशि समाप्त होने के बाद  तहसील पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि अभी भी तहसील क्षेत्र के हजारों किसान  राहत राशि पाने से वंचित रह गये है। बता दें कि सूखा राहत के लिये  मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में शासन द्वारा पहले चरण में 11 करोड़ 92 लाख  रूपये की धनराशि आवंटित हुई थी। लगभग एक महीने तक तहसील पर किसानों की भीड़ थी। इस बीच मंगलवार को आवंटित  धनराशि की आखिरी किश्त  का भुगतान कर दिये जाने के बाद अब काउंटर बंद कर  दिया गया है। इस बीच बुधवार को तहसील पर जुटे सैकडों किसान खतौनी, पासबुक व  पहचान पत्र लेकर परेशान घूम रहे थे लेकिन अब लेखपालों ने भी उनका आवेदन  पत्र लेना बंद कर दिया गया है।  
विज्ञापन


बुधवार को राहत राशि पाने की उम्मीद में तहसील का  चक्कर लगा रहे चालीसंवा गांव के रामनाथ, पचिस्ता गांव निवासी शम्भू सिंह,  काझाखुर्द के बाबूराम, खानपुर के सोचन आदि का कहना है कि पूर्व में आवेदन  किये जाने के बाद भी अभी तक खाते में धनराशि नहीं आयी है। एसडीएम  रामदुलारे पांडेय ने बताया कि भी 10 करोड़ रूपये की मांग की गयी है। जल्द  ही धनराशि मिलने के बाद तहसील क्षेत्र के समस्त किसानों को भुगतान किया  जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed