फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Outrage among traders due to the implementation of mandi fee

मंडी शुल्क लागू करने से व्यापारियों में आक्रोश

Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Outrage among traders due to the implementation of mandi fee
दोहरीघाट (मऊ)। प्रदेश में दोबारा मंण्डी शुल्क लागू होने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार जायसवाल के नेतृत्व में कृषि उत्पादन मंडी के सचिव विजय कुमार चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम पत्रक सौंपा। व्यापारियों ने दुबारा लागू किये गए मंडी शुल्क को समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मण्डल अध्यक्ष शिवकुमार जायसवाल ने बताया कि मंण्डी शुल्क में व्याप्त भ्रष्टाचार को व व्यापारियों के शोषण को लेकर, देश के प्रधानमंत्री ने हमारे दर्द को समझा और मंडी शुल्क खत्म कर दिया लेकिन एक बार फिर मंडी शुल्क लागू होने से व्यापारी सकते में है। कहा कि व्यापारी एक बार फिर शोषण के शिकार होंगे।
विज्ञापन

जिला मंत्री स्वतंत्र कुमार साहू ने कहा कि दोबारा मंण्डी शुल्क लागू होने से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। मंडी शुल्क का दो तिहाई हिस्सा मंडी सचिव व कर्मचारियों की जेब में जाता है। ऐसे में हर हाल में मण्डी शुल्क समाप्त किया जाये। कहा कि अन्य राज्यों में मंण्डी शुल्क की व्यवस्था खत्म कर दिया गया है तो उत्तर प्रदेश में क्यों मंडी शुल्क लागू किया गया है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि इसे खत्म नहीं किया गया तो व्यापारी आंदोलन करने के लिये मजबूर हो जायेंगे। पत्रक सौंपने वालों में फूलचन्द मद्धेशिया, सुधीर गुप्त, संजय गुप्ता, राहुल गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, नासिर अहमद, विजय गुप्ता, किशन गुप्ता, आकाश गुप्ता समेत आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed