फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Order will soon be issued for admission of 453 poor children under RTE

Mau News: 453 गरीब बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश के लिए जल्द जारी होगा आदेश

Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Order will soon be issued for admission of 453 poor children under RTE
मऊ। निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दूसरे और तीसरे चरण में चयनित 453 गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही आदेश पत्र जारी किया जाएगा। इन बच्चों को जिलास्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार निजी स्कूलों में 542 निजी स्कूलों की 2,938 सीटों पर दाखिले होने हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रकिया चल रही है। आचार संहिता लागू रहने के चलते दूसरे चरण में 316 और तीसरे चरण में 137 सहित 453 छात्र-छात्राओं को निजी स्कूलों में एडमिशन दिलाने की प्रक्रिया अधर में लटकी हुई थी। चुनाव आचार संहिता हटने के बाद अब इन बच्चों को जिलास्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। अनुमोदन के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पात्र छात्र छात्राओं के प्रवेश के लिए आदेश पत्र जारी करेंगे। चयनित बच्चों का पहली कक्षा में प्रवेश दिलाया जाएगा। चौथे और अंतिम चरण के तहत एक जून से चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रकिया 20 जून तक चलेगी। इसके बाद 21 से 27 जून के बीच आवेदन पत्रों का सत्यापन कर लॉक किया जाएगा।
विज्ञापन


कोट

दूसरे और तीसरे चरण में चयनित बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिलास्तरीय कमेटी से अनुमोदन मिलने के बाद चयनित गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। चौथे चरण के लिए आवेदन मांगे गए हैं इसके लिए 20 जून अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष कुमार उपाध्याय

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed