फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Operation Prahar In Mau administration run bulldozers four close relatives of Mukhtar ansari

ऑपरेशन प्रहार: मऊ में मुख्तार के चार करीबियों ने दो करोड़ की जमीन पर किया था कब्जा, प्रशासन ने चलवाया बुलडोजर

Sat, 10 Sep 2022 08:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 08:11 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े करीबियों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को मऊ प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के चार करीबियों  के अवैध कब्जे बुलडोजर से हटवाए। 

विज्ञापन
Operation Prahar In Mau administration run bulldozers four close relatives of Mukhtar ansari
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जेल में बंद पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। मऊ जिले में मुख्तार अंसारी की करोड़ों की संपत्ति पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की, तो वहीं उसके गिरोह के तिलिस्म तोड़ने के लिए प्रशासन ने ऑपरेशन प्रहार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को प्रशासनिक टीम ने बख्तावरगंज स्थित नगरपालिका की पांच बिस्वा जमीन से मुख्तार के चार करीबियों के बुलडोजर से अवैध कब्जे हटवाए। उक्त जमीन का वर्तमान समय में बाजार मूल्य करीब दो करोड़ रुपये है। प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के करीबियों में दहशत है।
विज्ञापन


 पांच बिस्वा जमीन पर था अवैध कब्जा
सीओ सिटी धनंजय मिश्रा के अनुसार, मुख्तार के करीबी नवीन राय उर्फ सिंटू राय, पिंटू राय और दो अन्य ने बख्तावरगंज स्थित नगरपालिका की पांच बिस्वा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को उपजिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, सीओ सिटी, नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी और अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम बख्तावरगंज पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम ने चहारदीवारी ध्वस्त कराकर अवैध कब्जे हटवाए। अभी दो दिन पहले ही मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी और मन्ना सिंह हत्याकांड में सह आरोपी उमेश सिंह के 46 करोड़ 71 लाख रुपये के भूखंड के साथ उस पर बने दो मंजिला मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया था। 
पढ़ेंः मुख्तार अंसारी के करीबी की 46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed