{"_id":"6317867115bd4b6c266002b9","slug":"property-worth-rs-46-crore-attached-to-mukhtar-s-aide-mau-news-vns6728904145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के करीबी की 46 करोड़ की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के करीबी की 46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन
शहर के बाईपास रोड पर मुख्तार के करीबी उमेश सिंह के घर को कुर्क करने फोर्स के साथ पहुंचे प्रशासन और
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्तार अंसारी और उससे जुड़े करीबियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रशासन ने मुख्तार अंसारी गिरोह के नजदीकी और मन्ना सिंह हत्याकांड में सह आरोपी उमेश सिंह के 46 करोड़ 71 लाख रुपये के भूखंड के साथ उस पर बने दो मंजिला मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। यह जमीन और मकान उसकी पत्नी शीला सिंह के नाम खरीदी और निर्मित की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने गत पांच सितंबर को उमेश सिंह की अचल संपत्ति को कुर्क करने का संस्तुति पत्र जिलाधिकारी को भेजा था। जिस पर जिलाधिकारी ने छह सितंबर को आदेश जारी कर दिया। उमेश सिंह पर सात मुकदमे दर्ज हैं। इससे पूर्व उसकी गैंगस्टर एक्ट के तहत 6 करोड़ 85 लाख 36 हजार 200 रुपये की चल/अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे प्रशासन की टीम भुजौटी पहुंची। उसने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अहिलाद निवासी त्रिदेव ग्रुप के मालिक व कोयला माफिया उमेश सिंह की पत्नी शीला सिंह के नाम से खरीदी जमीन और उस पर बने दो मंजिला मकान को कुर्क कर लिया। यह संपति भुजौटी कुल रकबा 1530.9 वर्गमीटर व 597 कड़ी जमीन पर है। कुर्क संपत्ति का बाजार मूल्य 46 करोड़ 71 लाख 19 हजार 180 रुपये है। यह कार्रवाई 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। मंगलवार को हुई कार्रवाई के बाद उमेश सिंह की अब तक कुल 53 करोड़ 56 लाख 55 हजार 380 रुपये की चल/अचल संपत्ति जब्त की जा चुकी है।