फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Operation of 12 roadways buses stopped, none on three routes

12 रोडवेज बसों का संचालन बंद, तीन रूट पर एक भी नहीं

Thu, 01 Sep 2022 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Operation of 12 roadways buses stopped, none on three routes
नगर स्थित रोडवेज परिसर में मौजूद बस और यात्री।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। स्थानीय डिपो से विभिन्न रूटों पर यात्रा करने वाले यात्री पिछले एक माह से परेशान हैं। ऐसा डिपो में चालकों की कमी के चलते हो रहा है। डिपो में 50 बस पर 110 चालक के मुकाबले महज 70 चालक हैं। ऐसे में तीन ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन जहां पूरी तरह बंद हो गया है। वहीं आजमगढ़, गोरखपुर रूटों पर तीन-तीन बसें कम कर दी गई हैं। वर्तमान में 12 बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। इससे प्रतिदिन डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व का नुकसान परिवहन निगम को हो रहा है। मऊ डिपो में 50 रोडवेज बसें हैं। इन बसों को चलाने के लिए 110 चालक तथा इतने ही परिचालक होने चाहिए। लेकिन महज 70 चालक तथा 85 परिचालक हैं। बीते एक माह से रानीपुर-खुरहट, चिरैयाकोट रूट तथा खालिसपुर रूट पर जहां रोडवेज बसें पूरी तरह से बंद है। वहीं दो महत्वपूर्ण रूट गोरखपुर पर बसों की संख्या पांच से कम कर तीन तो बलिया रूट पर तीन बसों की संख्या कम की गई है। ऐसे में ग्रामीण डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। बलिया रूट पर रसड़ा जा रहे यात्री अमित गुप्ता, कृष्णा बरनवाल ने बताया कि दो घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें बलिया जाने के लिए बस नहीं मिली। चंद्रपकाश और कुमार पाल ने बताया कि उन्हें गाजीपुर जाना था, लेकिन इस रूट पर डिपो से कोई बस नहीं है। उधर, बसें न चलने से परिवहन निगम को प्रति बस कम से कम दस हजार रुपये के हिसाब से प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंडक्टर और ड्राइवर लगातार बिना अवकाश लिए ड्यूटी कर रहे हैं। एआरएम प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि चालकों की कमी से न केवल यात्रियों को परेेशानी हो रही बल्कि राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। इसके लिए सेवायोजन विभाग की मदद ली जा रही है। निगम भी अपने स्तर से चालकों को भर्ती कराने की प्रक्रिया में जुटा है।

कृष्णा बर्नवाल।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया

कृष्णा बर्नवाल।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

अमित गुप्ता।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया

अमित गुप्ता।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

कुमार पाल।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया

कुमार पाल।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

चंद्र प्रकाश।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया

चंद्र प्रकाश।रोडवेज यात्रियों की प्रतिक्रिया- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed