फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Only four out of 150 cases disposed

150 में से महज चार मामलों का निस्तारण

Tue, 05 Dec 2017 11:55 PM IST
mau news
mau news Updated Tue, 05 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Only four out of 150 cases disposed
लोगों की समस्याएं सुनते डीएम
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता हुआ। इस अवसर पर कुल 150 शिकायतें आईं। इनमें से चार का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों कागुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। निस्तारण की सूचना शिकायत कर्ता को जरूर दी जाए। सेमरा डांड़ गांव निवासी अर्चना ने अपने पति धीरेंद्र चौहान पुत्र फागू चौहान कर शिकायत किया। उसने कहा कि पति उसकी हत्या करना चाहता था किसी तरह जान बचाकर वह मायके भागी।
विज्ञापन

 पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल घोसी को निर्देश दिया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर धीरेंद्र को गिरफ्तार किया जाए। पहसा निवासी सुरेश गुप्ता पुत्र स्व गोधन गुप्ता ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत वितरण द्वारा गलत तरीके से बिल दिये जाने की शिकायत की गई। नवलपुर गांव निवासी कौशिल्या पत्नी रामरूप द्वारा अबैध कब्जा के संबंध में, परदहा गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र फौजदार द्वारा मकान निर्माण में अवरोध करने ,रामाश्रय यादव पुत्र बदलू यादव द्वारा भूमि के सीमांकन के संबंध, रामकुंवर पुत्र शिवपूजन ने विकलांगता के संबंध में, अधिशासी अभियंता विद्युत खंड प्रथम द्वारा पंजाब नेशनल बैंक संस्कृत पाठशाला में 20 हजार के दस-दस के सिक्के न लिए जाने की शिकायत किया। डीएम ने दस दस के सिक्के जमा करने के निर्देश बैंक मैनेजर को दिया। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष, सीएमओ डा. एससी सिंह , एसडीएम डा. राकेश कुमार, पीडी बीबी सिंह, डीडीओ विजय शंकर राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घोसीः तहसील के सभागार में नगर पंचायत चुनाव के बाद मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 शिकायत पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मात्र एक का निस्तारण हुआ।मुहम्मदाबाद गोहनाः स्थानीय तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी मुन्नीलाल ने पीड़ितों की समस्याएं सुनी इस मौके पर ग्राम हाजीपुर निवासी प्रेमशीला पत्नी बिरेन्द्र ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाया कि भूमिधरी की जमीन पर गांव के कुछ लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर रहे हैं जिस पर एडीएम ने राजस्व निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर जांच के निर्देश दिए हैं वही तहसील दिवस पर ज्यादातर मामले विधवा वृद्धा एवं राशन कार्ड तथा राजस्व विभाग से संबंधित पाए गए इस मौके पर पड़े कुल 72 प्रार्थना पत्रों में से 4 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed