फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Online is an option for fast tang with the bank

फास्ट टैंग के लिए बैंक के साथ ऑन लाइन है विकल्प

Sat, 02 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Online is an option for fast tang with the bank
मऊ। नए वर्ष में चार पहिया वाहन धारकों को बिना फास्ट टैग के टोला प्लाजा से गुजरना आसान नहीं होगा, क्योंकि बिना फास्ट टैग लगे वाहनों को टोल से नहीं मिलेगी इंट्री। हालांकि सरकार इसकी डेटलाइन बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी है। फिर भी अभी से वाहन रखने वालों को सावधान होकर चेतने की आवश्यकता है। इसके लिए घर बैठे बैठे फास्ट टैग के लिए बैंक और ऑनलाइन की व्यवस्था विकल्प उपलब्ध है।
विज्ञापन

मऊ सहित आसपास के क्षेत्रों में अभी टोल तो नहीं है, लेकिन 2021 में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के साथ साथ एनएच-29 गोरखपुर-वाराणसी मार्ग शुरू हो सकता है। इस दौरान वाहन रखने वालों को किसी भी अपरिहार्य परिस्थिति में टोल से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में वाहन पर फास्ट टैगकी सुविधा न होने पर उन्हें दिक्कतों का सामना करना होगा। सहायक संभागीय अधिकारी मऊ महेंद्र बाबू ने बताया कि वैसे तो फास्ट टैगसे उनके विभाग को कोई लेना देना नहीं है, फिर भी शासनादेश के अनुसार बिना फास्ट टैग के कोई वाहन एक जनवरी से टोल प्लाजा से नहीं गुजर सकेंगे। ऐसे में वाहन रखने वालों के पास घर बैठे ऑनलाइन के साथ विभिन्न बैंक विकल्प है। इन स्थानों से फास्ट टैग को खरीदकर वाहनों पर लगाया जा सकता है। इसके लिए वाहन स्वामियों को कही भाग दौड़ नहीं करनी होगी।
विज्ञापन

फास्ट टैग लगाने से होगी सहूलियत
नगर के चांदमारी इमिलिया निवासी रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तक तो कैश पेमेंट से टोल पर काम चलता था, लेकिन अब शासन के नए आदेश से दिक्कत होगी। भले ही इसकी तारीख बढ़ा दी गई लेकिन अपने वाहन पर फास्ट टैग लगवाएंगे। इसी क्रम में भीटी निवासी कुंज बिहारी गुप्ता ने बताया कि मेरे वाहन में बहुत पहले से फास्ट टैग कार्ड लगा है, ऐसे में उन्हें बहुत आसानी होती है। उन्हें बिना रुके यात्रा करने में सहूलियत होती है। नगर के मठिया टोला निवासी आर्यन्द्र वर्मा ने बताया कि वाहन में फास्ट टैग लगवाएंगे। सहादतपुरा निवासी प्रतीक ने बताया कि फास्ट टैग लगाने से बहुत सहूलियत होती है, जेब में पैसा रहे या न रहें आराम से टोल पार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed