{"_id":"60e1e9318ebc3ed846536aa1","slug":"one-young-man-killed-half-a-dozen-injured-in-autorickshaw-and-truck-collision-mau-news-vns598546350","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटोरिक्शा और ट्रक भिड़ंत में एक युवक की मौत, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटोरिक्शा और ट्रक भिड़ंत में एक युवक की मौत, आधा दर्जन घायल
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ मुख्य मार्ग स्थित मड़ैया चट्टी के पास रविवार की शाम आटोरिक्शा तथा ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें आटो सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊ से आटोरिक्शा सवारी लेकर मुहम्मदाबाद गोहना के लिए रवाना हुआ था। आटो चालक जैसे ही अपनी गाड़ी लेकर चक्की के पास पहुंचा थी। तभी चट्टी के पास सड़क के किनारे बालू उतारने के बाद ट्रक मोड़ते समय जाकर उससे टकरा गया। इससे मौके पर 44 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घायलों में दक्षिण टोला थाना निवासी वसीम अहमद, सदर कोतवाली के कासिमपुर निवासी शाहिदा खालिद (12) एवं उमेसमा (30) सहित छह लोग शामिल हैं। घायलों को प्रथम उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।