फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One threw boiling oil, people from the other side attacked with sticks.

Mau News: एक ने खौलता तेल फेंका, दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया

Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
One threw boiling oil, people from the other side attacked with sticks.
हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा बाजार में दो दुकानदारों के बीच शुक्रवार की शाम हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष की ओर से खौलता तेल फेंका गया, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

श्रीनिवास राजभर द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार चकरा बाजार में उनकी मिठाई की दुकान है। बगल में अजय की दुकान है। किसी बात को लेकर शुक्रवार की शाम कहासुनी हुई। इसी दौरान अजय ने खौलता तेल उनके ऊपर फेंक दिया, जिससे वह झुलस गए।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के बुद्ध राजभर का आरोप है कि शुक्रवार की शाम उनके बेटे अजय राजभर पर दुकानदार सीरी राजभर और 10 अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बचाव में साहिल और मंगेश राजभर भी घायल हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed