फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   One day salary stopped for 38 teachers found absent

Mau News: अनुपस्थित मिले 38 शिक्षकों का रोका एक दिन का वेतन

Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
One day salary stopped for 38 teachers found absent
मऊ। शासन प्रशासन की तमाम दिशा निर्देश जारी किए जाने के बाद भी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय से गायब होकर निजी कार्य में व्यस्त हो जा रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया तो कई विद्यालयों में शिक्षकों की पोल खुल गई।
विज्ञापन

निरीक्षण में दो विद्यालयों के 38 शिक्षकों तथा चार अनुचर गायब मिले। लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुुप्ता ने मुहम्मद अली इंटर कॉलेज, करीमाबाद इंदारा का शुक्रवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में हरिहर सहायक अध्यापक रमाकांत यादव, दूधनाथ सिंह यादव, विद्यासागर प्रसाद,सुभाष चंद्र यादव, आफरीन, पंकज कुमार, रामसहाय श्रीवास्तव, इन्द्रजीत यादव, आशुतोष यादव अनुपस्थित मिले। जबकि परिचारक सूर्यभान, रविंद्र, सुभाष, अरविंद अनुपस्थित पाए गए। उपस्थिति पंजिका में शिक्षकों, कर्मचारियों से किसी भी कार्मिक का प्रार्थना पत्र नहीं मिला और न ही मानव संपदा पर किसी प्रकार के अवकाश के लिए आवेदन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

जनता इंटर कालेज रानीपुर का निरीक्षण किया। इसमें प्रवक्ता वासुदेव सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, अकबर, सहायक अध्यापक आलोक कुमार सिंह, धीरेंद्र सिंह, मदन, आनंद कुमार, बच्चू बाबू, राजेंद्र प्रसाद सिंह, संतोष कुमार, अश्वनी कुमार,विनीत कुमार सहित 28 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि कार्य में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह शिक्षक तथा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed