फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Old woman falls from roof due to monkey push, dies while being taken to hospital

Mau News: बंदर के धक्के से छत से गिरी वृद्धा, अस्पताल ले जाते समय मौत

Fri, 27 Oct 2023 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Old woman falls from roof due to monkey push, dies while being taken to hospital
मधुबन। थाना क्षेत्र के समसपुर अहिरौली निवासी सोनी यादव (75) कोे बृहस्पतिवार की शाम बंदर ने छत से धक्का मार दिया। वृद्ध बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे परिजन अस्पताल ले जो रहे थे कि रास्ते ही उसकी मौत हो गई। मृतका समसपुर अहिरौली के प्रधान रमेश यादव की मां थी। वृद्धा की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल था।
विज्ञापन

मृतका सोनी यादव बृहस्पतिवार की सायंकाल अपने घर की छत पर बैठी थीं। उसी दौरान एक उत्पाती बंदर ने धक्का मार दिया। बंदर के धक्के से वृद्ध महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने आनन-फानन में घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से ले जाते समय रास्ते में ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया तो वहीं समूचे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



बंदरों के उत्पात से ग्रामीण रहते हैं परेशान
मधुबन। समसपुर अहिरौली सहित आसपास के ग्रामीणों का कहना है। पूरे क्षेत्र में बड़े बंदरों के उत्पात से सभी लोग परेशान हैं। दो दर्जन से अधिक की संख्या में बंदर आए दिन लोगों को परेशान करते रहते हैं। सभी का कहना है कि बंदरों के उत्पात को लेकर कई बार वन विभाग की टीम को पत्र लिखा गया है, लेकिन विभाग की तरफ से कोई भी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल पहले दुधमुहे बच्चे को बंदर ने किया था जख्मी

मऊ। घोसी कोतवाली में 24 फरवरी 2021 में कस्बा बाजार निवासी एक शिक्षक के दूधमुंहे बच्चे को बुधवार की शाम बंदर ने काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कस्बा बाजार पश्चिमी मुहल्ला निवासी शिक्षक वरुण दुबे के 22 दिन के मासूम को उनकी माता (दादी) घर के बाहर बैठक में दुलार कर रही थीं। इस बीच अचानक लाल बंदर आकर बच्चे को छिनने लगा। चीख सुनकर वरुण की पत्नी वहां पहुंचीं और बंदर से पुत्र को छिनने लगी। इस बीच बंदर ने मासूम के सिर समेत कई जगह काट लिया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचा तो बंदर बच्चे को छोड़कर भाग गया। इसके पूर्व भी गत 20 नवंबर 2020 को नगर पंचायत घोसी में बंदरों ने 12 से अधिक लोगों को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed