{"_id":"65244fe3a2dc40b11409a609","slug":"office-rounds-regarding-adding-name-in-ration-card-mau-news-c-295-1-svns1028-3509-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: राशन कार्ड में नाम बढ़ाने को लेकर कार्यालय का चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: राशन कार्ड में नाम बढ़ाने को लेकर कार्यालय का चक्कर
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड की पात्रता में अब पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को शामिल किए जाने के बाद सूची में नाम बढ़ाने को लेकर आवेदक पूर्ति कार्यालय, ब्लॉक और नगर पंचायत का चक्कर लगा रहे हैं। हालांकि आयुष्मान कार्ड का लाभ उन्ही कार्ड धारक के परिवार के सदस्यों को मिल सकेगा जिनके राशन कार्ड में कम से कम 6 सदस्यों का नाम शामिल होगा। विभागीय अधिकारियों की माने तो अब राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के बाद भी कार्ड धारकों को फौरी तौर पर लाभ नहीं मिल सकेगा।
तहसील क्षेत्र के दो विकास खंड रानीपुर और मोहम्मदाबाद गोहना के अतिरिक्त मोहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत को मिलाकर कुल 78638 कार्ड धारक परिवार के 343812 सदस्यों का नाम शामिल है। इसमें पात्र गृहस्थी के कुल 64907 कार्ड धारक जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों की संख्या 13731 है। आयुष्मान कार्ड के लिए पहले अंत्योदय कार्ड धारकों का नाम शामिल किया गया था। लेकिन सरकार द्वारा अब पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को भी इसमें शामिल कर लिया गया है।
नए आदेश के अनुसार, 2019 तक की पात्र गृहस्थी सूची में जिस भी परिवार के छह सदस्यों का नाम शामिल होगा उन परिवार के सदस्यों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जा सकेगा। शासनादेश जारी होने के साथ ही आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता की सूची भी जारी कर दी गई है। छह सदस्य होने की बाध्यता की जानकारी के बाद इससे कम सदस्य वाले कार्ड धारक परेशान हैं। कार्ड में नाम बढ़ाने को लेकर इस समय रोजाना सैकड़ों आवेदक आपूर्ति कार्यालय, ब्लॉक और नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
इस बीच उप जिलाधिकारी हेमंत चौधरी ने तहसील क्षेत्र के दोनों रानीपुर और मोहम्मदाबाद गोहना के खंड विकास अधिकारियों और तहसील की तीनों नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि पात्र गृहस्थी की सूची में नाम बढ़ाने के आवेदन का गहनता से जांच कर पात्रता सूची से अपात्रों का नाम खारिज करने के बाद ही नए आवेदन कर्ताओं का नाम जुड़ सकेगा।
वर्जन
राशन कार्ड में नाम बढ़ाने को लेकर इस समय सैकड़ों आवेदक आवेदन दे रहे हैं। उप जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश के क्रम में संबंधित गांव के सचिव और नगर पंचायत अधिकारी आवेदन की जांच करने के बाद जो सूची देंगे उसके अनुसार नाम दर्ज किया जा सकेगा। आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रों की सूची पहले ही जारी कर दी गई है। अब इसमें नाम बढ़ाने के बाद भी उन कार्ड धारकों के सदस्यों को लाभ नहीं मिल सकेगा जिनका 2019 की सूची में नाम शामिल नहीं है। -शरद सिंह, पूर्ति निरीक्षक मोहम्मदाबाद गोहना
मोहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में पात्रता और अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची का विवरण
विकास खंड पात्र गृहस्थी कार्ड अंत्योदय कार्ड धारक
रानीपुर 30230 7410
मु.बाद गोहना. 29639. 5479
मु .बाद नगर 4935 842
वलीदपुर और चिरैयाकोट नगर पंचायत में रहने वाले अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की संख्या रानीपुर और मोहम्मदाबाद गोहना ब्लाक की संख्या में शामिल है।