फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Observer inspected the booths, found shortcomings

प्रेक्षक ने किया बूथों का निरीक्षण, पाईं कमियां

Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Observer inspected the booths, found shortcomings
चिरैयाकोट में मतदान केन्द्र का निरीक्षण करते प्रेक्षक - फोटो : MAU
चिरैयाकोट। प्रेक्षक आईएएस प्रमोद बब्बन राव यादव ने रविवार को स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम असलपुर,सरौदा, अल्देमऊ,देवखरी, चिरैयाकोट, निजामपुर, सुल्तानपुरी, आदि बूथों का निरीक्षण किया। मतदान केंद्र पर एक मतदेय स्थल का दरवाजा टूटा मिलने पर उसे दुरुस्त कराने को कहा। प्रेक्षक उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी के साथ मौके पर पहुंचकर सभी मतदान केन्द्रों पर रहने वाली सभी सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया। प्रेक्षक ने मतदान केंद्रों पर पाई गई कर्मियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज के बूथ संख्या 672 के कमरे का दरवाजा खराब पाया। उन्होंने उस बूथ के कमरे को बदलकर सभी कमरों को एक साथ आठों बूथ करने का निर्देश दिया। साथ ही कमरों की साफ- सफाई और सभी कमरों में बिजली की समुचित व्यवस्था और विद्यालय परिसर की साफ सफाई तथा परिसर में रखें गये ईंट पत्थर को हटाने का निर्देश दिया। प्रेक्षक ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया किसभी मतदाताओं के घर पर मतदाता पर्ची समय से देकर उनसे लिखित ले लें। कर्मचारियों को किसी तरह की राजनीति में भाग नहीं लेना चाहिए। प्रेक्षक ने नगर पंचायत ईओ को विद्यालय परिसर की साफ सफाई करने के पश्चात उसकी फोटोग्राफी कराकर वीडियो भेजने का निर्देश दिए।इस अवसर पर नायब तहसीलदार गौरव शाह, कानूनगो विजय सिंह, सरसेना चौकी प्रभारी गंगासागर मिश्रा एवं सभी बीएलओ और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed