Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Now you will not have to worry about anything, blood test report will be available on your mobile.

Mau News: अब नहीं लगाना होगा चक्कर, मोबाइल पर मिलेगी ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट

Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Now you will not have to worry about anything, blood test report will be available on your mobile.
मऊ। जिला अस्पताल में रक्त की जांच के बाद रिपोर्ट के लिए अब मरीजों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब मरीजों को उनके मोबाइल पर ही ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके लिए बस मरीजों को अपना ब्लड सैंपल देने के दौरान ही अपना मोबाइल नंबर देना होगा। उसी नंबर पर ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट मिल जाएगी। इससे जहां लोगों के समय की बचत होगी। आने जाने का किराया भी बचेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल और सभी सरकारी अस्पताल में जांच की रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब मरीज और तीमारदार के मोबाइल पर ही जांच रिपोर्ट आसानी से मिल जाएगी। शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। मोबाइल पर जांच रिपोर्ट के लिए अस्पताल में खून का नमूना लेने के दौरान मरीज के पर्ची पर उसका मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। रिपोर्ट आते ही मरीज और तीमारदार के मोबाइल पर रिपोर्ट भेज दिया जाएगा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अभी मौसम में बदलाव के बाद से अब ओपीडी में रोजाना 900 मरीज आ रहे हैं। रक्त की जांच के लिए लैब में लगभग हर रोज 200 मरीजों के खून की जांच होती है। रक्त की जांच में मरीजों का सबसे अधिक सीबीसी, शुगर, एलएफटी, आदि की जांच होती है। अभी तक अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू होने के बाद ओपीडी में चिकित्सक से परामर्श के बाद रक्त का नमूना दिया जाता था। लंबी कतार होने के कारण अधिकतर मरीजों को दोपहर एक बजे के बाद ही रिपोर्ट मिलती थी। वहीं दो बजे के बाद ओपीडी बंद होने से मरीज रिपोर्ट चिकित्सक को नहीं दिखा पाते थे। कई बार तो ऐसी स्थिति हो जाती थी कि रिपोर्ट देर से मिलने के कारण मरीज को दूसरे दिन अस्पताल आना पड़ता था। मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए अब नई व्यवस्था की गई है। अब पैथोलॉजी से मरीज के मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से जांच रिपोर्ट का लिंक भेजा जाएगा। उस रिपोर्ट को डाउनलोड कर मरीज को भेजा जाएगा जिससे वह आसानी से रिपोर्ट लेकर चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू कर देगा।
विज्ञापन


----------------------

कोट

पेपरलेस रिपोर्ट की नई कवायद की गई है। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। मरीजों की जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर उनका उपचार सही समय से शुरू हो सके, इसके लिए यह नई पहल की गई है। शासन के निर्देश पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आने वाले दिनों में मरीजों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. धनंजय कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed