{"_id":"62ae15743023205e2149c9e0","slug":"now-food-grains-will-reach-directly-from-the-district-headquarters-at-the-shops-of-the-kotedars-mau-news-vns6595939119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोटेदारों की दुकानों पर जनपद मुख्यालय से सीधे पहुंचेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोटेदारों की दुकानों पर जनपद मुख्यालय से सीधे पहुंचेगा खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खाद्य तथा रसद विभाग अब कोटेदारों की दुकानों तक खाद्यान्न ट्रकों से जिला मुख्यालय से पहुंचाएगा। इसके एवज में कोटेदारों से कोई भाड़ा और पल्लेदारी नहीं ली जाएगी। जिन कोटेदारों की दुकानें ट्रक जाने योग्य मुख्य मार्ग पर नहीं हैं, उनके यहां छोटे मालवाहकों से खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। संकरे रास्तों पर चलने वाली सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को मुख्य मार्गों पर शिफ्ट करने के लिए कोटेदारों को कहा जाएगा। इस योजना की शुरुआत हो जाने से जिले के नौ ब्लाक मुख्यालयों पर स्थित गोदामों के किराए की धनराशि की बचत होगी। सिंगल स्टेज डोर टू स्टेप परिवहन नामक इस योजना की शुरुआत जनपद मुख्यालय पर स्थित गोदाम से मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के कोटेदारों को सीधे खाद्यान्न भेज कर की गई। खाद्यान्न से भरे ट्रक को जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिनहा तथा जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं को वितरित किए जाने वाले सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के परिवहन की नवीन सिंगल स्टेज डोर स्टेप परिवहन की व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली का खाद्यान्न भारतीय खाद्य निगम डिपो से सीधे उचित दर विक्रेताओं की दुकान तक पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ ब्लॉक गोदाम के माध्यम से उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न के वितरण की पूर्ववर्ती व्यवस्था समाप्त हो गई है। यह योजना यह जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में एक साथ लागू की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा यह व्यवस्था उपभोक्ताओं तक खाद्यान्न के त्वरित एवं सुरक्षित परिवहन के लिए लागू की गई है। इस कदम से राज्य सरकार को अब ब्लॉक गोदामों के किराए के रूप में खर्च की जाने वाली धनराशि की बचत होगी। साथ ही भारतीय खाद्य निगम से ब्लॉक गोदाम तथा ब्लॉक गोदाम से उचित दर विक्रेता की दुकान तक खाद्यान्न के परिवहन में होने वाली क्षति की बचत होगी। इस योजना के शुरुआत के लिए जिलाधिकारी ने 16 जून को आदेश निर्गत किया था। योजना के शुभारंभ के पहले दिन भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से मुहम्मदाबाद ब्लाक के उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न की सप्लाई की गई। सभी ब्लाकों के उचित दर विक्रेताओं की दुकानों तक सीधे खाद्यान्न की सप्लाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा ने बताया कि कोटेदारों के दुकानों तक, खाद्यान्न पहुंचाने के लिए कोई भाड़ा, पल्लेदारी वगैरह कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। लेकिन संकरे रास्तों पर स्थित दुकानों पर छोटे वाहनों से खाद्यान्न पहुंचाया जाएगा। संकरे रास्तों वाले कोटेदारों को चौड़े रास्तों पर दुकानों को शिफ्ट करने के लिए कहा जाएगा।