फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notices issued to 200 people for encroaching on roads and drains.

Mau News: सड़क और नाली पर अतिक्रमण करने वाले 200 लोगों को नोटिस

Thu, 10 Sep 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 200 people for encroaching on roads and drains.
कस्बे में सड़क किनारे गुमटी, ठेला और अन्य सामान रखकर तथा नाली के ऊपर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत ने बुधवार को अभियान शुरू किया। नगर पंचायत की टीम ने थाना से चौक तक अभियान चलाकर 200 से अधिक लोगों को नोटिस दिया।
विज्ञापन

सभी को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। नगर पंचायत की ओर से जारी नोटिस में सड़क की पटरी के साथ सार्वजनिक नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, नाली के ऊपर किए गए निर्माण और अन्य अतिक्रमण से जल निकासी बाधित होती है। वहीं, सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ जाम की स्थिति भी बनती है।
विज्ञापन

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर नगर पंचायत नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
अतिक्रमण हटाने में आने वाले खर्च की वसूली संबंधित व्यक्ति से की जाएगी और नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी डॉ. छोटे लाल तिवारी ने बताया कि सड़क और नाली पर अतिक्रमण से आम लोगों को परेशानी हो रही है। संबंधित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed