फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to three Panchayat secretaries

Mau News: तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी

Thu, 30 Oct 2025 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to three Panchayat secretaries
मधुबन।फतेहपुर मंडाव ब्लाॅक के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर खंड विकास अधिकारी अनिल मौर्य ने तीन पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया। उनको तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। बीडीओ ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को ब्लॉक सभागार में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय एवं ओडीएफ प्लस कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बीडीओ अनिल मौर्य की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में 19 पंचायत सचिवों को उपस्थित होना था। लेकिन 16 सचिव ही पहुंचे।
विज्ञापन


तीन सचिवों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने कहा कि नियमित समीक्षा बैठकों में शामिल न होना शासन की मंशा के विपरीत आचरण है। उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित सचिव तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करें अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित सचिवों को चेताया कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराएं। अन्यथा लापरवाही पर सख्त कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed