फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Notice issued to the secretary in financial irregularities:

दो निर्माणाधीन भवन सील, चार को गिराने की नोटिस

Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to the secretary in financial irregularities:
मऊ। जनपद में भू-माफियाओं पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को नगर के सहादतपुरा में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश पर दो निर्माणाधीन मकानों को सील करने के साथ चार मकानों को गिराने की नोटिस थमाई गई। इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बुधवार को सहादतपुरा मुहल्ले में उत्तरा सिंह पत्नी डा. अजय सिंह और शारदा जायसवाल पत्नी जयप्रकाश जायसवाल के निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया गया। जबकि अनिशा राय पत्नी डा. अतुल राय, निर्मला राय पत्नी राधेश्याम राय, उत्तरा सिंह पत्नी डा. अजय सिंह, शारदा जायसवाल पत्नी जयप्रकाश जायसवाल को भवन गिराने के लिए नोटिस जारी की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बताया कि जनपद में भू-माफियाओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को भी कार्रवाई की गई है। बताया कि किसी भी तरह का अवैधानिक निर्माण विनियमित क्षेत्र में नहीं होना चाहिए। पूर्व में दर्ज एंटी भू-माफिया कार्रवाई के अंतर्गत त्वरित गति से पूर्ण करते हुए भूमि पर राज्य का कब्जा बहाल करने का कार्य किया जा रहा है अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का क्रम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed