{"_id":"6574a8ca3c197f76200047f9","slug":"not-one-case-out-of-25-resolved-in-madhuban-mau-news-c-295-1-svns1028-6063-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मधुबन में 25 में से एक भी मामले का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मधुबन में 25 में से एक भी मामले का निस्तारण
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाने में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर जिलाधिकारी अरुण कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने फरियादियों की समस्या सुनी। इस मौके पर 25 मामले आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। इसमें पांच पुलिस विभाग और 20 राजस्व विभाग से संबंधित रहे।जिलाधिकारी ने इन शिकायतों का पीड़ित पक्ष को जल्द से जल्द निस्तारण का भरोसा दिलाया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उधर, अन्य तहसीलों में आए मामलों में से 9 मामले निस्तारित किए गए।
समाधान दिवस में प्रस्तुत होने वाले अधिकतर मामले सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से कब्ज़ा किये जाने से संबंधित रहे। एक महिला के निर्माण को विपक्षी की ओर से जबरन रोके जाने की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने मौके पर ही विपक्षी को फ़ोन लगाकर उससे वार्ता की और तत्काल समाधान दिवस में हाजिर होने का निर्देश दिया।
हालांकि विपक्षी घर पर न होने का बहाना बनाते हुए आने में आनाकानी करता रहा। जिस पर एसपी ने थाना प्रभारी को मौके पर जाकर मौका मुआयना कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराए जाने का निर्देश दिया। कुंडा कुचाई की मीरा देवी पत्नी विनोद सिंह ने उनके सगे भाई द्वारा फर्जी वसीयत करा कर जायदाद हड़पने, नेवादा गोपालपुर के राम दुलारे पुत्र दीघेरु ने विपक्षी द्वारा कटरैन डालकर कब्ज़ा करने, सिसवा बलुवा के हरिश्चन्द्र पुत्र परमेश्वर ने दबंगों द्वारा पैमाइश के पत्थर को उखाड़ फेंकने, नंदौर के मुकुट बिहारी पुत्र घनश्याम ने सार्वजनिक नाली को जोतने, टमठा दुबारी के दुर्गेश दीक्षित पुत्र विभूति ने उनकी गैर मौजूदगी में विपक्षी द्वारा जबरन निर्माण करा लिए जाने की शिकायत की। डीएम ने इन सभी शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण कराकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
मधुबन थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में डीएम एवं एसपी के आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में पहुंचे और थाना परिसर खचाखच भरा नजर आया। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, एएसपी महेश सिंह अत्री, उपजिलाधिकारी अवधेश कुमार चौहान, सीओ अभय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र नाथ राय सहित बड़ी संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।