फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Not giving ration to the poor by playing units

यूनिटों का खेल कर गरीबों को नहीं दे रहे राशन

Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Not giving ration to the poor by playing units
घोसी (मऊ)। भारत सरकार देश के सभी गरीबों को इस कोरोना महामारी के दौरान जीवन यापन करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशन कार्ड धारकों को नि:शुल्क खाद्यान्न मुहैया करा रही है।वहीं कोटेदार यूनिटों का खेल कर गरीबों के राशन वितरण में धांधली कर रहे हैं। जिससे राशन कार्ड धारकों में रोष बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

जिस व्यक्ति का नाम राशन कार्ड से एक बार हट जा रहा है ।उसका नाम नेट पर चढ़ने के बाद पुन: तीन से छ माह तक राशन राशन कार्ड धारकों को नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ ही नाम कटने के बाद जोड़ने के नाम पर मुँह मांगी रकम वसूली जा रही है। जिससे राशन कार्ड धारक परेशान हैं। लोगों का कहना है कि आखिर बगैर किसी कारण के ही हर माह दस फीसदी राशन कार्ड धारकों के नाम नेट से कैसे विलोपित हो जा रह हैं। इसक बाद मुंह मांगी रकम देने पर नाम फिर से जुड़ जाते हैं। इसको लेकर बड़ागांव निवासिनी सुनीता मिश्रा का कहना है कि घोसी के कोटेदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण के समय अक्सर बताया जाता है कि आप का नाम कट गया है और जोड़ने के नाम पर मुंह मांगी रकम वसूली जाती है। वहीं पट्टीमुहम्मद उर्फ काजीपुरा निवासिनी रानी कन्नौजिया ने बताया कि राशन कार्ड से नाम कटना आम बात हो गयी है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed