{"_id":"694c32b07f47a62efc00d0c9","slug":"no-specialist-doctors-posted-at-dariyabad-chc-mau-news-c-295-1-svns1028-138262-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दरियाबाद सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दरियाबाद सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझवारा में बंद एक्सरे कक्ष।
मझवारा क्षेत्र के दरियाबाद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है। इसके पांच साल बाद भी अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
कहने को तो चार चिकित्सकों की तैनाती है, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं होने से गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों को जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। सीएचसी पर मात्र चार चिकित्सकों की तैनाती की गई हैै।
सर्जन, फिजिशियन, नेत्र सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
सीमावर्ती जनपद बलिया के बरौली बार्डर और आस-पास क्षेत्र में होने वाले हादसे में घायल लोग प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पाता है।
जांच के लिए एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। अस्पताल में इलाज कराने आए रामदयाल, श्याम सुंदर, धनंजय, सुखराम, लालचंद का कहना था कि दरियाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सुविधाएं नदारद हैं।