फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine ponds of the city will be seen in an upgraded form, will be beautified

उन्नत रुप में दिखेंगे नगर के नौ तालाब, होगा सुंदरीकरण

Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Nine ponds of the city will be seen in an upgraded form, will be beautified
नगर के बरपुर स्थित पोखरा,जिसका नगर पालिका द्वारा होगा सुंदरीकरण।संवाद - फोटो : MAU
विकास: पेज दो की विशेष खबर
विज्ञापन

फोटो: 1
उन्नत रुप में दिखेंगे नगर के नौ तालाब, होगा सुंदरीकरण
पांच करोड़ रुपये से ज्यादा राशि से होंगे उन्नत तालाब, जल्द ही मिल सकता है शासन से स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। नगर पालिका द्वारा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित तालाबों का भी सुंदरीकरण होगा। इसके लिए नगर पालिका ने नगर में नौ तालाब के सुंदरीकरण की योजना बनाई है। नगर पालिका इन सभी तालाबों के सुंदरीकरण के लिए 517.84 लाख रुपये का डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही इन सभी के तालाबों के सुंदरीकरण के स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
अमृत सरोवर योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का सुंदरीकरण करवा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा अब नगर क्षेत्रों में भी तालाबों का सुंदरीकरण होना है। नगर पालिका क्षेत्र में नौ तालाबों के सुंदरीकरण की योजना बनाई गई है। इसमें बरपुर मुहल्ले में दो तालाबों का सुंदरीकरण 33.61 लाख तथा 63.24 लाख से होगा। इसीक्रम में रामपुर चकिया में 51.18 लाख, भटकुंआ पट्टी 68.31 लाख जबकि प्रेमनगर चकिया 35.98 लाख रुपये से सुंदरीकरण होगा। इसी तरह से चकमेहदी में 74.90 लाख, चंडीसागर में 100.11 लाख रुपये तथा सहादतपुरा में 40.51 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य होगा। नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने बताया कि तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। तालाब के सुंदरीकरण के साथ ही वहां तक जाने वाले मार्ग को भी बनाया जाएगा। नगर पालिका की ओर से तालाबों के सुंदरीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। जहां स्वीकृति पश्चात धन अवमुक्त होने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
टहलने की सुविधा के साथ बनेगा पार्क
मऊ। अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब की खुदाई कराने के साथ ही आउटलेट, पानी निकासी, सिल्ट चेंबर, पाथ-वे, इंटरलाकिंग, बेंच, बाड़ पिलर के साथ गेट, सोलर लाइट पौधरोपण कराया जाएगा। इतना ही नहीं तालाब के आसपास झूले भी लगेंगे। जिससे आने वाले बच्चे इसका आनंद उठा सकेंगे। इससे पहले नगर के झील महल को अमृत सरोवर योजना में शामिल कर इसे विकसित किया जा रहा था। लेकिन अब इसके अलावा नगर के अलग-अलग क्षेत्रों के नौ अन्य तालाबों को इसी तर्ज पर विकसित होंगे। साथ ही अन्य वार्डों के तालाबों को इसके लिए चिह्नित किया जा रहा है कि वहां भी इस तरह का सौंदर्यीकरण कार्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed