फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nine cases settled in 18, four couples agreed to stay together

18 में नौ मामलों का निस्तारण, चार दंपति साथ रहने को राजी

Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Nine cases settled in 18, four couples agreed to stay together
महिला एच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान के निर्देशन और सीओ मधुबन राजकुमार सिंह की देखरेख में हुई। इसमें कुल 18 मामले आए । जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से नौ मामला का निस्तारण हुआ। जिसमें चार दंपति सभी मतभेद भुलाकर साथ रहने को तैयार हो गए। एक मामले में सुलह न होने की स्थिति में पत्रावली अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी गई। इस दौरान तीन मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। वही चार मामलों में एक एक पक्षकार उपस्थित हुए तथा दो मामलों में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसके चलते बैठक की अगली तिथि चार अक्तूबर नियत कर अनुपस्थित पक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, मौलवी अरशद, अर्चना उपाध्याय तथा महिला आरक्षी प्रीति दुबे और सोनी सिंह ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed