{"_id":"1d658ff67fe20a5d7150fb9f697d85b8","slug":"new-year-celebration-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात से मोबाइल के नेटवर्क हो गए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी रात से मोबाइल के नेटवर्क हो गए जाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल को लेकर चल रही तैयारियों का दौर गुरुवार को शाम ढलते ही अपने शबाब पर पहुंच गया। दिन भर दूकानों पर चहल-पहल दिखी तो रात होते ही लोग नए वर्ष की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को बधाई देने लगे।
आधी रात तक जाते-जाते तो मोबाइल का नेटवर्क लगभग जाम हो गया। होटलों, पार्कों को भी सजाने का कार्य दिन भर जारी रहा।
नए साल को नए अंदाज में मनाने के लिए खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजी रही। लोगों ने नए वर्ष पर पकवान बनाने व मेहमानों के स्वागत के लिए चाय, चीनी, सूजी, मैदा, बेसन, मटर आदि की जमकर खरीदारी की।
गिफ्ट की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही। आर्टिफिशियल सिंगल रोज, डायरी, शो पीस, बुकें, चाकलेट, ग्रीटिंग कार्ड आदि की डिमांड ज्यादा देखी गई।
आर्टिफिसियल सिंगल रोज 10 रुपये से लेकर 100 रुपया तक बिक रहा था। बुकें 50 रुपया से 250 रुपया तक बिका। इस संबंध में नगर के भीटी स्थित स्टैंडर्ड गिफ्ट सेंटर संचालक विजय बरनवाल ने बताया कि नए वर्ष पर शुभकामना देने के लिए लोग ग्रीटिंग कार्ड की जगह गिफ्ट आइटम ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
आर्टिफिशियल सिंगल रोज, बुकें, शो पीस, डायरी, पेन खूब बिक रही है। मोबाइल के दूकानों पर विभिन्न कंपनियों के टॉपअप की बिक्री भी जोरों पर रहा। शाम होते-होते युवाओं में तो गजब का उत्साह दिखा। युवाओं का कई ग्रुप अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल के इंतजार में मस्ती के बीच बीता।
आधी रात होते-होते जश्र मुबारकवाद में बदल गया। लोगों ने अपने-अपने तरीके से एक दूसरे को विस किया। शराब के दुकानों पर भी बिक्री सर्वाधिक दिखी। ठंड के बावजूद युवा वर्ग बियर की बोतले खरीदते देखे गए। कुल मिलाकर नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए सभी में उत्साह दिखा।
गुरुवार को पिकनिक स्पॉट चंद्रभानपुर पार्क, वनदेवी पार्क आदि स्थानों को सजाने संवारने का काम जोरों पर रहा। होटलों में भी आगंतुकों को आने के लिए खास तरीके से सजाने संवारने का काम जारी रहा। उधर नए साल के स्वागत के लिए नगर के डीसीएसके पीजी कालेज के समीप फूल मंडी में गुलदस्तों से बाजार गुलजार रही।
दिन भर लोगों ने जहां गुलस्तों के लिए आर्डर बुक कराया। वहीं खरीदारी भी की। गुलाब के फूलों सहित गुलदावरी, गेंदों आदि से बाजार में रौनक में दिखी। लोगों ध्यान बरबस ही फूलों की सुंदरता की ओर खिंचता चला गया।