फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New ticket window will open towards Saidi Road

सईदी रोड की तरफ खुलेगी नई टिकट खिड़की

Sat, 24 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
New ticket window will open towards Saidi Road
मऊ। रेलवे की ओर से सईदी रोड की तरफ भी नई टिकट खिड़की खोली जाएगी। इससे उक्त क्षेत्र के लोगों को यात्रा करने के लिए टिकट खरीदने में आसानी होगी। अब तक लोग टिकट लेने मुख्य भवन में जाते थे। उधर, विद्युतीकरण के दौरान तोड़ा गया फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। दोनों के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की मंजूरी के बाद नगर पालिका ने सईदी रोड को चौड़ा कर दिया है। इस पर आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। शहर की एक बड़ी आबादी इस तरफ बसती है। इसे देखते हुए रेलवे ने इस ओर भी एक टिकट खिड़की खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही दो वर्ष पूर्व विद्युतीकरण के दौरान तोड़े गए फुट ओवरब्रिज की जगह नया फुट ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा। सईदी रोड की तरफ स्थित सिंधी बाजार, सदर चौक आदि बाजार के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इतना हीं नहीं लोगों को बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग या मुंशीपुरा ओवरब्रिज से लगभग एक किलोमीटर घूमकर स्टेशन नहीं आना पड़ेगा। साथ ही सहादतपुरा की सड़क पर वाहनों का दबाव भी काफी कम हो जाएगा। पूूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि फुट ओवरब्रिज बनाने तथा टिकट खिड़की का प्रस्ताव स्वीकृत है, जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसको लेकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed