फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   New Kovid special train will run from Mau to Delhi

मऊ से दिल्ली के लिए चलेगी नई कोविड स्पेशल ट्रेन

Mon, 08 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
New Kovid special train will run from Mau to Delhi
मऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही मऊ जंक्शन से दिल्ली के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेन का परिचालन होगा। यह ट्रेन मऊ से खुलने के बाद जौनपुर, कानपुर स्टेशन के बाद दिल्ली जाकर रुकेगी। इस ट्रेन का परिचालन होने से दिल्ली रूट के यात्रियों को एक ओर ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों तथा इलाज कराने जाने वाले मरीजों को होगा।
विज्ञापन

वर्तमान में दिल्ली के लिए लिच्छवी एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने जल्द ही मऊ जंक्शन से दिल्ली रूट पर विशेष ट्रेन के संचालन की योजना तैयार की है। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक ने बताया कि यह विशेष ट्रेन मऊ जंक्शन से रात 8:50 पर खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 11:30 बजे आनंद बिहार टर्मिनल (दिल्ली) पहुंचेगी। जल्द ही इस ट्रेन के परिचालन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से कोविड स्पेशल के रूप में चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 05139 है। बताया कि जो मऊ जंक्शन से रात में 8.50 बजे स्टार्ट होकर रात में 11:15 जौनपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां पांच मिनट ठहराव के बाद 11.20 बजे खुलकर सुबह 06.10 बजे कानपुर सेंट्रल तथा 11.30 बजे आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस प्रकार यह ट्रेन 854 किलोमीटर की दूरी 14 घंटा 40 मिनट में तय करेगी। ट्रेन सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को मऊ जंक्शन से रवाना होगी। वापसी की यात्रा करने के लिए आनंद बिहार से 05140 की संख्या से बुधवार और शनिवार को उपलब्ध होगी। दिल्ली के आनंद बिहार से यह ट्रेन शाम को 4.45 बजे चलेगी, जो सीधे कानपुर सेंट्रल के बाद जौनपुर रुकेगी और दूसरे दिन सुबह 6.20 बजे यात्रियों को मऊ जंक्शन पहुंचा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed