फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Nepal released 3.16 lakh cusecs of water in Saryu river

Mau News: नेपाल ने सरयू नदी में छोड़ा 3.16 लाख क्यूसेक पानी

Tue, 29 Aug 2023 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Nepal released 3.16 lakh cusecs of water in Saryu river
नेपाल द्वारा गिरजा बैराज शारदा तथा सरयू बैराज से 3.16 लाख क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़े जाने से तटवर्ती इलाकों में खलबली मच गई है। बाढ़ का पानी खेत खलिहानों में एक बार फिर पहुंचना शुरु हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कस्बेवासियों को नदी के कहर बरपाने की चिंता सता रही थी। वहीं तटवर्ती इलाकों में जलमग्न हजारों एकड़ फसल के नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दो दिनों से नदी का जलस्तर स्थिर रहने से जहां लोग राहत की सांस ले रहे थे। वह नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद एक बार फिर सरयू नदी में जलस्तर बढ़़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो मंगलवार को 70.15 मीटर रहा। खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। अधिकारियों के अनुसार नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद नदी के जलस्तर में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

नदी खतरा बिंदु से 25 सेंमी ऊपर बह रही है। सरयू नदी के बढते जलस्तर से नई बाजार के समीप नदी में पीलर से नदी की धारा टकराकर कर भीषण गर्जना कर रही है। जिसको देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं। नदी का पुरा दबाव इस समय रिंग बंधों पर आ गया है। बाढ़ खंड आजमगढ़ चिऊटीडाड़ रिंग बंधों की निगरानी बढा दिया है। वही सिंचाई विभाग गोधनी बीबीपुर रिंग बंधों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेगूलेटरो पर भी सुरक्षा बढाई गई है।चिऊटीडाड़, नवली, नई बाजार, सरहरा, बीबीपुर, गौरीडीह, कोरौली, बेलौली, उसरा, कोरौली, सोनबरसा समेत करीब 50 गांवों के तटवर्ती इलाके के किसानों की धान सहित अन्य फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं। इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र पासवान का कहना है कि नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

इनसेट

बाढ़ से छह परिषदीय विद्यालयों का पठन पाठन बंद
दुबारी। सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहने से देवारा क्षेत्र के लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। सभी मार्ग जलमग्न हो गए हैं विद्यालयों के परिसर में पानी भर जाने से तटवर्ती क्षेत्र के छह विद्यालयों सोमवार से बंद दिया गया है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने से पशुओं के चारे का संकट बढ़ गया है। लोगों को जान जोखिम में डालकर गहरे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है।

सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से देवारा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के कैंपस में पानी भर जाने से प्राथमिक विद्यालय खैरा, दुबारी, प्राथमिक विद्यालय हाता, प्राथमिक विद्यालय बिंटोलिया, जूनियर विद्यालय टाडी़, धर्मपुर बिशुनपुर के विद्यालय अनिश्चित समय के लिए बंद चल रहे हैं। संपर्क मार्गो के जलमग्न होने से चक्की मुसाडोही, बरोहा, परसिया, जरलहवा, नकीहवा, हाता, भगत पुरवा, बैरिंकटा, हरिलाल पुरा, खैरा, बिंटोलिया, नई बस्ती, परसिया तटवर्ती क्षेत्र 18 से अधिक गांवों का संपर्क कट गया है। सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न होने से पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed