फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   NCD clinic is being operated without a physician in the district hospital

जिला अस्पताल में बिना फिजिशियन के संचालित हो रहा है एनसीडी क्लीनिक

Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
NCD clinic is being operated without a physician in the district hospital
मऊ। जिले में गैर संचारी बीमारियों का इलाज करने के लिए अलग से एनसीडी (नान कम्यूनिकेबल डिजिज) क्लीनिक खोला गया है। जिला अस्पताल के अलावा जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित एनसीडी बिना चिकित्सक के संचालित हो रही है। जिला अस्पताल में बीते चार वर्षो से दो फिजिशियन के पद रिक्त है।
विज्ञापन

वहीं यहीं स्थिति एक साल पूर्व पांच सीएचसी में शुरू हुए एनसीडी क्लीनिक की है। जो कि एलटी, काउंसलर और स्टॉफ नर्स के भरोसे संचालित हो रही है। किसी भी एनसीडी क्लीनिक में फिजिशियन चिकित्सक ना होने के चलते मरीजों के इलाज में परेशानी आ रही है। जबकि रोजाना शुगर, हाईपरटेंशन, बीपी जैसे कई अंसारी बीमारियों से पीड़ित मरीज क्लीनिक में इजाज के लिए पहुंचते है। वहीं चिकित्सक ना होने के चलते क्लीनिक में तैनात कर्मचारी मौजमनमाने रूप से ड्यूटी करने से भी मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बताते चले कि जिला अस्पताल में गैर संचारी बीमारियों के मरीजों के इलाजके अलग से एनसीडी क्लीनिक नवंबर 2016 में खोला गया था। यहां की व्यवस्थाको देखने के लिए फिजिशयन के रूप में डॉ. प्रशांत कुमार राय और महिलाचिकित्सक के तौर पर डॉ. शालिनी राय की तैनाती की गई थी। इसके अलावा एपिडेमियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. आदित्य राय, लैब टैक्नीशियन धर्मेंद्रगिरी, फिजियोथेरेपिस्ट राधेश्याम और एक कांउसलर सहित दो स्टॉफ नर्सो कीतैनाती की गई। लेकिन कुछ माह बाद ही दोनों चिकित्सकों का स्थानातरण हो गया। उसके बाद से अब तक बीते चार साल से एनसीडी क्लीनिक में आने वालेमरीजों की जांच एपिडेमियोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. आदित्य राय के भरोसे होरही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे क्लीनिक में आने वाले मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जबकि नियमानुसार एनसीडी क्लीनिक में मरीजों की जांच के लिए अनिवार्य रूप सेफिजिशियन चिकित्सक की तैनाती होनी चाहिए। यहीं नहीं एनसीडी क्लीनिक में सीनियर चिकित्सक ना होने के चलते तैनात कर्मचारियों द्वारा अक्सर बहाना बनाकर क्लीनिक से गायब रहते हैं। इसके अलावा कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना तथा रतनपुरा, परदहा सीएचसी में बिना चिकित्सक के एनसीडी संचालित हो रहे हैं। अपर सीएमओ नोडल अधिकारी डॉ. पीके राय जिला अस्पताल मेें फिजिशियन के चिकित्सक की तैनाती के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। जबकि सीएचसी में संचालित एनसीडी क्लीनिक में सीएचसी के चिकित्सक ही उपचार करते है।

इन रोगों की होती है जांच
मऊ। एनसीडी क्लीनिक में डायबिटीज, रक्तचाप, कैंसर, मानसिक बीमारी, किडनीरोग, आर्थराइटिस आदि अनेक ऐसी बीमारियां हैं जो गैर संचारी रोग की श्रेणीमें आती हैं। सरकार के निर्देश पर इसके लिए अगल से जांच व इलाज कीव्यवस्था की गई है। सामान्य ओपीडी की तरह ही यहां भी मरीजों का इलाज कियाजाएगा। गौरतलब है कि पहले इन बीमारियों का इलाज सामान्य ओपीडी में हो रहाथा। भीड़ से बचाने के साथ इनका इलाज बेहतर तरीके से करने के लिए सरकारद्वारा अलग से एनसीडी क्लीनिक खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed